आयकर दिवस समारोह में करदाताओं और प्रतियोगिता विजेताओं का हुआ सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
आयकर दिवस समारोह में करदाताओं और प्रतियोगिता विजेताओं का हुआ सम्मान


आयकर दिवस समारोह में करदाताओं और प्रतियोगिता विजेताओं का हुआ सम्मान


देहरादून, 24 जुलाई (हि.स.)। आयकर विभाग ने शुक्रवार को 167वें आयकर दिवस के अवसर पर ओएनजीसी ऑडिटोरियम में समारोह आयोजित कर शीर्ष करदाताओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान ओएनजीसी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का शीर्ष कॉर्पोरेट करदाता सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, कानपुर अपर्णा करण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में प्रधान आयकर आयुक्त, देहरादून सुनीता सिंह ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य आयकर आयुक्त, देहरादून डॉ. रेनूका जैन गुप्ता तथा मुख्य आयकर आयुक्त, गाजियाबाद शेफाली स्वरूप ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह में आयकर विभाग, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखंड क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, बार एसोसिएशन और विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयकर विभाग के कर्मचारियों ने 'नोटिस पीरियड' नाटक की प्रस्तुति दी। साथ ही विभाग की ओर से आयोजित चित्रकला एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में आयकर आयुक्त (अपील) एस.के. चटर्जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story