पथरी पुलिस के हत्थे चढ़ा छह महीने से फरार 5 पांच हजार का इनामी गँगस्टर

WhatsApp Channel Join Now
पथरी पुलिस के हत्थे चढ़ा छह महीने से फरार 5 पांच हजार का इनामी गँगस्टर


हरिद्वार, 29 जुलाई (हि.स.)।' ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना पथरी पुलिस ने छह महीने से फरार चल रहे 5 पांच के इनामी गैंगस्टर रोमी चौहान उर्फ सेठजी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित रोमी चौहान को बुधवार को सुभाषगढ़ तिराहे से गिरफ्तार किया गया। आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 5 पांच का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि रोमी चौहान उस गिरोह का सदस्य है, जिस पर आम लोगों के साथ जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप हैं। इस गैंग के अन्य चार सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रोमी चौहान उर्फ सेठजी पुत्र एन्थोनी, निवासी सोनालीपुरम, मकान संख्या 411, आईआईटी रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

थाना पथरी पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अब तक कुल 10 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story