प्रशासन ने 105 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की

WhatsApp Channel Join Now
प्रशासन ने 105 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की


हरिद्वार, 25 फ़रवरी (हि.स.)।जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए पूरनपुर सुल्तानपुर क्षेत्र में लगभग 105 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि उक्त भूमि पर बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग की गई थी। जिसको राजस्व टीम ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान तीन चक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story