पोखरी गांव मेें खड़कनाथ देवता के मंदिर मे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई

WhatsApp Channel Join Now
पोखरी गांव मेें खड़कनाथ देवता के मंदिर मे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई


नई टिहरी, 02 नवंबर (हि.स.)। प्रतापनगर ब्लॉक की भदूरा पट्टी के पोखरी गांव में ग्रामीणों ने आराध्य खड़कनाथ देवता के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। करीब 20 साल बाद ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया।

इसके लिए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से धनराशि जुटाकर योगदान दिया। प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मंदिर में रात्रि जागरण आयोजित किया गया। इसके बाद मंदिर का शुद्धीकरण कर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।

समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में शामिल प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने कहा कि खड़कनाथ देवता का मंदिर क्षेत्रवासियों की धार्मिक आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत से जोड़ने का काम करते हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रविंद्र डिमरी, राजीव पंवार,युद्धवीर राणा, डॉ. भान सिंह नेगी, हरि प्रसाद डिमरी, कार्यक्रम संयोजक सिरताज सिंह रावत, चंदन सिंह रावत, केशव रावत, नवीन रावत, मनमोद रावत, खुशाल रावत मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771213 Articles

Share this story