उत्तराखंड में दस आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल, कई जिलों के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड में दस आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल, कई जिलों के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी


उत्तराखंड में दस आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल, कई जिलों के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी


-ललित मोहन रयाल मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव बने, अंगुल सिंह को नैनीताल और दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया

देहरादून, 27 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पांच और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के पांच सहित कुल दस अधिकारियों के दायित्व में बदलाव किया गया है।

शुक्रवार को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल को जिलाधिकारी नैनीताल और जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार हटाकर अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग और अपर सचिव, मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

आईएएस विनीत तोमर को कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आईएएस निधि यादव से कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग का दायित्व हटाकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अपर सचिव और निदेशक बनाया गया है।

आईएएस दीप्ति सिंह को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक पद से हटाकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। वहीं आईएएस अंशुल सिंह को जिलाधिकारी अल्मोड़ा से स्थानांतरित कर जिलाधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पीसीएस कृष्ण कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी देहरादून से हटाकर अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। पीसीएस पंकज कुमार उपाध्याय को कुंभ मेला, हरिद्वार के अपर मेलाधिकारी पद के साथ अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पीसीएस वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से हटाकर अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है। इसके अलावा पीसीएस सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल और पीसीएस सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा भेजा गया है।शासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784466 Articles

Share this story