गंगनहर किनारे नवजात भ्रूण मिलने से सनसनी

WhatsApp Channel Join Now

हरिद्वार, 02 मार्च (हि.स.)। पिरान कलियर क्षेत्र में गंगनहर किनारे एक नवजात का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रुड़की रोड स्थित नए पुल के पास गंगनहर के किनारे कपड़े में लिपटा भ्रूण पड़ा मिला।

राहगीरों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि गंगनहर किनारे एक नवजात का भ्रूण मिला है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि भ्रूण को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story