इम्पैक्ट इंडिया समिट में हरिद्वार के समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
इम्पैक्ट इंडिया समिट में हरिद्वार के समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा सम्मानित


इम्पैक्ट इंडिया समिट में हरिद्वार के समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा सम्मानित


हरिद्वार, 26 अक्टूबर (हि.स.)। वरिष्ठ नागरिक महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संरक्षक समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा और परमानन्द पोपली को समाजसेवा एवं जनकल्याण में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली के गांधी पीस फाउंडेशन में बियॉन्ड द थर्ड आई न्यूज द्वारा आयोजित इम्पैक्ट इंडिया समिट 2026 में रविवार को यह सम्मान दिया गया। समारोह में देशभर की करीब 100 समाजसेवी संस्थाओं ने प्रतिभाग किया। समारोह में जगदीश लाल पाहवा को उनके उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान पुरस्कार 2026 से अलंकृत किया गया, जबकि परमानन्द पोपली को उनके सराहनीय सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

जगदीश लाल पाहवा लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, सामाजिक जागरूकता, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सक्रिय हैं। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाता है।

सम्मान मिलने पर पाहवा ने साेमवार काे कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी सहयोगियों और संस्थाओं का सम्मान है जो निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा उनके लिए कार्य नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि 100 संस्थाओं के बीच हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मान पाना गौरवपूर्ण क्षण है। ऐसे सम्मान जिम्मेदारियों को बढ़ाते हैं और नई ऊर्जा के साथ जनसेवा की प्रेरणा देते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767324 Articles

Share this story