देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचीं केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री

WhatsApp Channel Join Now
देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचीं केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री


हरिद्वार, 29 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार पहुंची। विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने परिसर स्थित प्रज्ञेश्वर महाकाल मंदिर में भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर यहां की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया।

इस दौरान डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने उन्हें विश्वविद्यालय की शिक्षा पद्धति और उसकी विशेषताओं से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों को भी विशेष महत्व दिया जाता है। यहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने पर जोर दिया जाता है।

डॉ. पण्ड्या ने अखिल विश्व गायत्री परिवार की आध्यात्मिक विचारधारा तथा पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के जीवन-दर्शन की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार शिक्षा, युवा जागरण, नारी सशक्तीकरण, नशामुक्ति, संस्कार निर्माण और सामाजिक सुधार के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सेवा कार्य संचालित कर रहा है।

केन्द्रीय मंत्री ने विवि के शिक्षण पद्धति एवं युवाओं के विकास में चलाये जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा की। मुलाकात के दौरान भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785289 Articles

Share this story