होमगार्ड भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 19-20 नवंबर को विशेष व्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now

हरिद्वार, 17 नवंबर (हि.स.)। होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 के परिणाम को लेकर यदि किसी अभ्यर्थी को शंका, संदेह या आपत्ति है तो वह 19 एवं 20 नवंबर को उसका समाधान करा सकेगा। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखंड, देहरादून के निर्देश पर इसके लिए जिला होमगार्ड कार्यालय में विशेष व्यवस्था की गई है।

जिला होमगार्ड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा परिणाम को लेकर आपत्ति वाले अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला होमगार्ड कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ भर्ती से संबंधित आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे, ताकि उनकी आपत्ति का शीघ्र निस्तारण किया जा सके।

जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स गौतम कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे तय तिथि और समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने परिणाम से जुड़ी समस्याओं का निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।

विभाग का उद्देश्य अभ्यर्थियों की शंकाओं का समाधान करना, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और परीक्षा परिणाम से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story