ग्रामीणों ने ली हिमालय क्रांति पार्टी की सदस्यता

WhatsApp Channel Join Now
ग्रामीणों ने ली हिमालय क्रांति पार्टी की सदस्यता


पौड़ी गढ़वाल, 11 मई (हि.स.)। हिमालय क्रांति पार्टी ने श्रीनगर विधानसभा में बड़ी सेंध लगाते हुए ग्राम सभा पोखरी में दस्तक दी। ग्राम पंचायत भवन पोखरी में महिला मंगल दल अध्यक्ष नीलम नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ने सभी नवागंतुक सदस्यों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। डॉ. बिष्ट ने कहा - जनता पिछले 26 वर्षों से राष्ट्रीय दलों के मनी, मसल और मैकिनेशन को झेल रही है। ये दल सिर्फ अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के हित में काम करते हैं। कहा कि मिट्टी, मेहनत और मिशन लेकर उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास करेगी। बताया कि पार्टी मूल निवास 1950 पुनः लागू करते हुए एक परिवार-एक रोजगार की योजना बनाई जायगी।

कहा कि सशक्त भू-कानून को लागू कर राजधानी गैरसैंण स्थापित की जायगी। इस।दौरान उन्होंने केबीनेट मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत पर हमला बोलते हुए कहा कि 10 साल में कटुलस्यूं पट्टी पाषाण युग में पहुंच गई है। गड्ढायुक्त सड़कों में सड़क ढूंढना अंधेरे में परछाई ढूंढने जैसा है।

पूर्व प्रधान जयपाल सिंह नेगी ने कहा ग्रामीण अब राष्ट्रीय दलों के झांसे में नहीं आएंगे। चुनाव जीतने के बाद नेता लौटकर नहीं आते। जिला महासचिव पपेंद्र सिंह रावत ने संचालन करते हुए कहा कि हिमालय क्रांति पार्टी स्थानीय व्यक्ति को प्रतिनिधित्व देने में विश्वास करती है। इस मौके पर सुरेश चमोली, विपिन कुकरेती, राजेंद्र सिंह रावत, शिव कुमार पांडे, नीलम नेगी, लक्ष्मी देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, पार्वती देवी, विमला देवी, रेखा देवी, रिया, अनूप सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, वासुदेव सिंह आदि मौजुद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story