हीट वेव काे लेकर माैसम विभाग का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर में घर में ही रहने की दी सलाह

WhatsApp Channel Join Now
हीट वेव काे लेकर माैसम विभाग का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर में घर में ही रहने की दी सलाह


देहरादून, 28 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड में बढ़ते तापमान और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होगा। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने लाेगाें काे दाेपहरमें घर में ही रहने की सलाह जारी की है।

राजधानी देहरादून में चिकित्सकों ने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। अत्यावश्यक स्थिति में बाहर निकलने पर सिर को ढकने और चेहरे की सुरक्षा करने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने पर जोर दिया है। आहार में तरबूज, नींबू पानी, जलजीरा और नारियल पानी जैसे पेय शामिल करने की सलाह दी गई है, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। डॉ. एसके झा ने बताया कि बढ़ती गर्मी के चलते सभी आयु वर्ग के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने हल्के रंग के ढीले-ढाले कपड़े पहनने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चक्कर आना,सिरदर्द, तेज बुखार,उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें,क्योंकि हीट स्ट्रोक गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।

डॉ. झा ने सड़क किनारे मिलने वाले जूस का सेवन करते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गंदे पानी या बर्फ के इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story