सीएचसी रायपुर में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
देहरादून, 13 जुलाई (हि.स.)। देहरादून जिले के रायपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में सोमवार को सेवा सप्ताह के अंतर्गत तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का विधायक उमेश शर्मा ने शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निधि रावत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इन्दू पाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मन्जू रावत, फिजिशियन डॉ. प्रवीण पंवार एवं ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक उमेश सिसवाल उपस्थित रहे।
शिविर के पहले दिन विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कुल 491 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की। शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ कल्याणकारी सेवाएं भी दी गयीं।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

