डाेडा पाेस्त के साथ हरियाणा के दाे युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
 डाेडा पाेस्त के साथ हरियाणा के दाे युवक गिरफ्तार


नई टिहरी, 22 अगस्त (हि.स.)। टिहरी पुलिस ने एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 किलो 570 ग्राम डोडा पोस्त के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर सीज किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

एसएसपी श्वेता ने बताया कि थाना क्षेत्रों में शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। बताया कि थाना घनसाली पुलिस ने शनिवार को घुमेटीधार में चेकिंग अभियान चलाया। संदेह पर एक कार को रोका तो उसमें प्लास्टिक के 6 कट्टों में डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त संदीप उर्फ संजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम व तहसील नरवाना जिला जींद हरियाणा और रघुवीर सिंह पुत्र सरदार सिंह, निवासी शास्त्री नगर टोहाना रोड नरवाना जिला जींद हरियाणा को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को बधाई देते हुए आगे भी चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में एसआई अनिल भट्ट, एएसआई भास्कर, हेड कांस्टेबल मनीष कंडारी, अरविंद कुमार, रोहित कुमार शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story