हरिद्वार में विवाद के बाद आठ महिलाएं हिरासत में

WhatsApp Channel Join Now
हरिद्वार में विवाद के बाद आठ महिलाएं हिरासत में


हरिद्वार, 25 अक्टूबर (हि.स.)। हरिद्वार में रेलवे गेट के सामने रविवार को दो पक्षों की महिलाओं के बीच विवाद के बाद पुलिस ने आठ महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई,जो बाद में गाली-गलौच और झगड़े में बदल गई।

पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक निशा सिंह पुलिस टीम के साथ शिवमूर्ति चौक और रेलवे गेट क्षेत्र में चेकिंग और यातायात व्यवस्था की ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान रेलवे गेट के सामने विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शांति भंग होने और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए दोनों पक्षों की आठ महिलाओं के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126, 135 और 170 के तहत कार्रवाई की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766464 Articles

Share this story