हरिद्वार में तेज बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा

WhatsApp Channel Join Now
हरिद्वार में तेज बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा


हरिद्वार, 09 अक्टूबर (हि.स.)। धर्मनगरी हरिद्वार में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। सुबह आसमान में घने बादल छा जाने के कारण दिन में ही अंधेरे जैसा नजारा दिखाई दिया। अचानक हुई तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। ओालावृष्टि के कारण कई गाड़ियों के शीशे तक टूट गए, जिस कारण लोगों का खासा नुकसान हुआ।

शुक्रवार सुबह आसमान में घने बादल छाने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। देखते ही देखते तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं ठंड का एहसास भी बढ़ गया। सुबह के समय आसमान में छाए काले बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे मौसम का नजारा बदला-बदला नजर आया। कुछ मिनट की ओलावृष्टि से लोगों को परेशान कर दिया। ओलावृष्टि के कारण लोगों का खासा नुकसान हुआ। कई गाड़ियों के शीशे तक टूट गए।

सड़कों पर जलभराव से बढ़ी परेशानी

अचानक हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते यातायात भी प्रभावित नजर आया। वहीं, तेज बारिश ने शहर की सामान्य दिनचर्या पर भी असर डाला।

मौसम में ठंडक, लोगों ने महसूस किया बदलाव

बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों को हैरान कर दिया। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं शहर में जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story