80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरिद्वार पुलिस हाई अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरिद्वार पुलिस हाई अलर्ट


हरिद्वार, 14 अगस्त (हि.स.)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जनपद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग और तलाशी अभियान शुरू किया है।

इसी क्रम में एसएसबी, सीआरपीएफ एंव बीडीएस टीम ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई तथा विभिन्न स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी असामान्य या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे और आमजन सुरक्षित वातावरण में राष्ट्रीय पर्व मना सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story