बेकाबू बस ने दो ऑटो और चार कारों को मारी टक्कर, ऑटो चालक का हाथ कटा

WhatsApp Channel Join Now
बेकाबू बस ने दो ऑटो और चार कारों को मारी टक्कर, ऑटो चालक का हाथ कटा


हरिद्वार, 05 अक्टूबर (हि.स.)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बस ने कहर बरपा दिया। दुर्गा चौक के पास बेकाबू बस ने दो ऑटो और चार कारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका हाथ कटकर अलग हो गया। उसे जिला अस्पताल से जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया। एक कुत्ते की भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बस ज्वालापुर क्षेत्र में जा रही थी। दुर्गा चौक के पास पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़े वाहनों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना एक निजी अस्पताल के पास हुई। गनीमत रही कि अस्पताल के बाहर सुबह भीड़ नहीं थी।

घायल ऑटो चालक त्रिलोक सिंह गुसाईं निवासी सुभाषनगर को इलाज के लिए जॉलीग्रांट भेजा गया है। पुलिस ने बस चालक विपिन कुमार सैनी निवासी छुटमलपुर, सहारनपुर, हाल निवासी ऋषभ कॉलोनी ज्वालापुर को हिरासत में लेकर बस कब्जे में ले ली है।

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बस एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को लेने जा रही थी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story