दहेज के लिए महिला पुलिसकर्मी का उत्पीड़न, पति-ससुराल पर लगाए आरोप

WhatsApp Channel Join Now
दहेज के लिए महिला पुलिसकर्मी का उत्पीड़न, पति-ससुराल पर लगाए आरोप


हरिद्वार, 16 अक्टूबर (हि.स.)। धर्मनगरी में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। ज्वालापुर थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

शिकायतकर्ता आरती यादव का विवाह 29 नवंबर 2023 को सहारनपुर के गांगलहेड़ी क्षेत्र के चौरादेव गांव निवासी प्रवेश यादव से हुआ था। प्रवेश सिंचाई विभाग में कार्यरत है। आरती का आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया, कार के लिए आठ लाख रुपये नकद दिए, फिर भी ससुराल पक्ष की मांगें जारी रहीं।

बेटी के जन्म के बाद बढ़ी प्रताड़ना

आरती ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद ताने दिए गए। बच्ची के जन्म पर हुआ खर्च भी उसने खुद वहन किया। पति ने भरण-पोषण में सहयोग नहीं किया। छह माह के अवकाश के दौरान ससुराल में रहने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। पति शराब के नशे में मारपीट करता था।

तारा कि बरिश्ता बचाने के लिए तैनाती कोटद्वार से हरिद्वार कराई और रुड़की में किराये पर कमरा लेकर पति के साथ रहने लगी, लेकिन विवाद जारी रहा। आरोप है कि कई बार उसे कमरे से बाहर निकाल दिया गया। सास और देवर से शिकायत पर भी सहयोग नहीं मिला।

आरती ने आरोप लगाया कि एक विवाद में पति ने गला दबाया, ब्लेड से हमला करने और जान से मारने की धमकी दी। तब उसने 112 पर मदद मांगी। पति पर जेवर ले जाकर मां-भाई को देने और उसके भाई पर झूठा केस दर्ज कराने व नौकरी छुड़वाने की धमकी का भी आरोप है। इसको लेकर पहले महिला हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761904 Articles

Share this story