हनुमान जयंती पर जिला कारागार में सुंदरकांड पाठ

WhatsApp Channel Join Now
हनुमान जयंती पर जिला कारागार में सुंदरकांड पाठ


हरिद्वार, 02 अप्रैल (हि.स.)।हनुमान जयंती के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार रोशनाबाद में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। स्वामी कार्तिक गिरी ने विधिवत रूप से सुंदरकांड पाठ किया। कार्यक्रम में बंदी और जेल स्टाफ भी शामिल हुआ। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि बंदीयों के आचरण में सुधार कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए जेल में निरंतर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका बंदियों के व्यवहार पर सकारात्मक असर हो रहा है।

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से महावीर बजरंग बली प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर करते हैं। उन्होंने कहा कि अखाड़े का प्रयास है कारागार में निरूद्ध बंदियों की मनोदशा में बदलाव हो और वे अपराध छोड़कर सद्मार्ग पर चलते अपने परिवार, समाज और देश के प्रति योगदान करें। इसी उद्देश्य के साथ कारागार में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य राहुल शर्मा, पंडित संजय आचार्य, रूपेश कौशिक, जलज कौशिक, पंकज शर्मा, अंकित अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार शर्मा, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story