उत्तराखंड में 53 असिस्टेंट प्रोफेसरों के स्थायीकरण को मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड में 53 असिस्टेंट प्रोफेसरों के स्थायीकरण को मंजूरी


देहरादून, 23 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत 53 संकाय सदस्यों (असिस्टेंट प्रोफेसरों) के स्थायीकरण को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय उनकी दो वर्ष की अनिवार्य सेवा, परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के बाद लिया गया है।

चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने इन असिस्टेंट प्राेफेसराें के स्थायीकरण को मंजूरी दे दी है। स्थायीकरण की प्रक्रिया के तहत श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 10, दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून के 14, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के 19, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के 9, हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के एक सहित कुल 53 संकाय सदस्यों को नियमित किया गया। इस निर्णय से मेडिकल कॉलेजों के शैक्षणिक एवं संस्थागत ढांचे को मजबूती मिलेगी। साथ ही अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और निरंतरता भी बेहतर होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार,यह कदम राज्य में प्राथमिक और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे चिकित्सकों को सेवा में स्थायित्व मिलने के साथ-साथ मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story