सरस्वती विद्या मंदिर में मना गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
सरस्वती विद्या मंदिर में मना गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम


सरस्वती विद्या मंदिर में मना गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम


सरस्वती विद्या मंदिर में मना गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम


हरिद्वार, 05 सितंबर (हि.स.)। मायापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता मानस मंदिर के पीठाधीश्वर कामेश्वर पुरी महाराज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह मौजूद रहे। मंच पर इंजीनियर क्लब के अध्यक्ष इंजी. बीएस कठोचिया, महासचिव वीएस भटनागर, सचिव बृजेश गुप्ता, गंगोत्री चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण त्यागी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग तथा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अजय सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर क्लब की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले 19 आचार्यों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में कृष्ण गोपाल रतूड़ी, योषिता, नूतन, गीता जोशी, सोनी त्यागी, भूपेंद्र सिंह, पूजा श्रीवास्तव, नेहा सैनी, मनीष धीमान, अनुज सैनी, विजय अग्रवाल, अवधेश बिष्ट, शैलेंद्र रतूड़ी, अमरीश कुमार, अंकिता, हिमांशु शर्मा, मंजू राय, वंदना गिरी और मंजू रावत शामिल हैं।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण की असली नींव हैं, उनके बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। डॉ. विजयपाल सिंह ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और राष्ट्रभक्ति का भी पाठ पढ़ाती है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story