गौकशी के तीन मामलों में आरोपित जिला बदर

WhatsApp Channel Join Now
गौकशी के तीन मामलों में आरोपित जिला बदर


रुड़की, 15 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस ने गौकशी के तीन मामलों में आरोपित सोनू उर्फ गागा को जिला बदर कर दिया है।

पुलिस के अनुसार,माधोपुर निवासी सोनू उर्फ गागा पुत्र रिजवान के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत गौकशी के तीन मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के चलते उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।पुलिस ने रविवार को न्यायालय के आदेश पर आरोपी को ढोल बजाकर जिले की सीमा से बाहर किया और उसे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की ओर रवाना कर दिया। उसे एक माह तक हरिद्वार जिले में प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी गई है। कार्रवाई के दौरान गंगनहर कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र राठी, एएसआई मनीष कवि और कांस्टेबल राहुल खन्ना मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777648 Articles

Share this story