गुरिल्लाओं ने की नौकरी, पेंशन और ग्रेच्युटी की समस्या हल करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
गुरिल्लाओं ने की नौकरी, पेंशन और ग्रेच्युटी की समस्या हल करने की मांग


नई टिहरी, 07 सितंबर (हि.स.)। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं के नौकरी, पेंशन और ग्रेच्युटी की समस्याएं हल न करने पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि सरकार के आश्वासन को दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन वादों पर अमल नहीं हुआ। सीएम के निर्देश के बावजूद उनकी फाइल सेक्शनों में घूम रही है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से सीएम को स्मरण पत्र भेजा है।

एसएसपी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने बताया कि दो वर्ष पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी की 18 सचिवों के साथ हुई बैठक में गुरिल्लाओं को नौकरी, पेंशन एवं ग्रेच्युटी देने को लेकर आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक इस बाबत कोई कार्रवाई नहीं हुई। संगठन के मुताबिक बीती 1 जुलाई को भी सीएम ने मुख्य सचिव को पुनः लिखित निर्देश दिए। लेकिन उसके बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई।

कहा कि सरकार की उदासीनता को लेकर प्रदेश के 12 जिलों के एसएसबी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं में भारी आक्रोश है। उनका धैर्य जवाब देने लगा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत सिंह महर, उपाध्यक्ष बृजमोहन गुसाईं, सचिव हरि सिंह परमार, महासचिव मधुसूदन बंगवाल, अरविंद कुमार, सत्तू लाल, राजेंद्र भंडारी, राजकुमारी देवी, लक्ष्मी भट्ट आदि ने सरकार से तत्काल इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story