पूर्व मेयर पति अशोक के होटल पर जीएसटी का छापा

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व मेयर पति अशोक के होटल पर जीएसटी का छापा


हरिद्वार, 29 सितंबर (हि.स.)। पूर्व मेयर अनीता शर्मा के हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अशोका में मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से होटल परिसर में हलचल मच गई।

बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग की टीम होटल में पहुंचकर विभिन्न कागजात और वित्तीय अभिलेखों की जांच कर रही है। टीम द्वारा होटल से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है और आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल जीएसटी विभाग की कार्रवाई जारी है। छापेमारी किस मामले को लेकर की गई है और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

उधर अशोक शर्मा ने इस कार्रवाई को सरकार के इशारे पर दुर्भावना से की गई कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा वह सभी कार्य इमानदारी से करते हैं।वह पिछले कुछ समय से सरकार की कमियों को उजागर कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें निशाना बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story