नंदा देवी महोत्सव में महाभंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

WhatsApp Channel Join Now
नंदा देवी महोत्सव में महाभंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


नैनीताल, 21 सितंबर (हि.स.)। श्री नंदा देवी महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को डीएसए मैदान में महाभंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद भंडारे में बनी पूरी, कद्दू मिश्रित सब्जी और हलवे का प्रसाद ग्रहण किया।

श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों ने दीपक साह के निर्देशन में प्रसाद वितरण में योगदान दिया। उधर महोत्सव स्थल-नयना देवी मंदिर में मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आयोजकों के अनुसार आगे मंगलवार को माता नयना देवी मंदिर में दोपहर दो बजे से सुंदरकांड और भजन के कार्यक्रम होंगे तथा शाम को पंच आरती की जाएगी। इस बीच दोपहर 3.50 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नयना देवी मंदिर पहुंचकर माता नंदा-सुनंदा के दर्शन करेंगे।

इधर महोत्सव के सीधे प्रसारण में अध्यात्म, मां के भजनों और कैंसर सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जीआईसी सूपी के विद्यार्थियों ने पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पुलिस कप्तान डॉ. मंजुनाथ टीसी और सेवा समिति के सदस्यों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, जबकि नगरपालिका के सभासदों ने नैनीताल की समस्याओं पर विचार रखे।

सीधे प्रसारण में प्रो. नीता बोरा, अक्षोभ सिंह, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, निधि, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शांति मेहरा, कूर्मांचल बैंक के विनय साह, छायाकार प्रखर साह, आशा शर्मा, नवीन तिवारी, सभासद भागवत रावत, गजाला कमाल, सुरेंद्र कुमार, राकेश पवार, मीनू बदलाकोटी, दीपिका बिनवाल, डॉ. भुवन आर्य तथा मंगोली से गणेश मेहरा के परिवार के सदस्य सहित अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी, डॉ. कपिल जोशी, हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे और मीनाक्षी कीर्ति ने किया। महोत्सव के संचालन में मनोज साह, घनश्याम लाल साह, अशोक साह, जगदीश बावरी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल चौधरी, विमल साह, गिरीश जोशी, राजेंद्र लाल साह, मुकुल जोशी, भुवन बिष्ट, अधिवक्ता मनोज साह, भीम सिंह कार्की, मोहित साह, हरीश राणा, दीपक साह और रोहित कुंवर सहित अन्य लोग दिनभर जुटे रहे।

इधर श्रीराम सेवक सभा के प्रांगण में आरोही समिति नैनीताल के कलाकारों ने रीना आर्या के नेतृत्व में वंदना-हे नंदा हे गौरा, शौयांणी, नंदा देवी म्याला, रुमाली का गांठा व लाली हो अािद गीत व भजन प्रस्तुत किये। साथ ही झंकार कल्चर सोसायटी बागेश्वर के कलाकार-गायक चंदन कुमार, जानकी आर्या, सुनील कुमार, राघव, नरेंद्र, मनोज, गरिमा, कालज, अंजली, दीक्षा, राहुल, लकी व नीरज आदि ने वंदना, कुमाउनी लोक नृत्य, युगल नृत्य, छपेली, लोकगीत, गढ़वाली नृत्य व झोड़ा चांचरी तथा नई दिशाएं समिति के गौरव, आशीष, पंकज, नितिन, गुंजन, सचिन, सौम्या, सिमरन, शगुन, कनक व नीलम आदि कलाकारों ने किशन लाल के नेतृत्व में ओर नंदा देवी, मासी को फूला, ढोल दमाऊ नगाड़ा निशान बाजी रै, ओटुवा बैलड़ा व रंगीली भाना आदि की प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों ने इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story