जनसंवाद शिविर में उठीं राशन कार्ड और पेंशन की समस्याएं
हरिद्वार, 26 मई (हि.स.)। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर एवं हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के जियापोता में आयोजित जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः रविदास मंदिर, नन्हेड़ा अनन्तपुर तथा दोपहर से शिव मंदिर, जियापोता में जनसंवाद शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य रूप से राशन कार्ड एवं वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
नन्हेड़ा अनन्तपुर में कुल 14 तथा जियापोता में 18 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनहित में आयोजित इस शिविर में विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
इस दौरान बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई। यह किट पहले दो प्रसवों के लिए 6 माह तक की अवधि में लाभार्थियों को प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में सुपरवाइजर सकुंतला, आंगनवाड़ी सहायिका बबली देवी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता अमृता सिंह भी उपस्थित रहीं।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

