राज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेंट की ‘फ्लोरल अल्केमी’ कॉफी टेबल बुक
देहरादून, 12 जून (हि. स.)। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को वसंतोत्सव-2026 पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘फ्लोरल अल्केमी’ भेंट की।
यह पुस्तक उत्तराखंड की समृद्ध पुष्प-विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और लोक भवन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वसंतोत्सव की आकर्षक झलकियों को संजोती है। पुस्तक में राज्य की वनस्पति संपदा और सांस्कृतिक विरासत का भी चित्रात्मक एवं विवरणात्मक प्रस्तुतीकरण किया गया है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।
राजभवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 'फ्लोरल अल्केमी' उत्तराखंड प्राकृतिक धरोहर और वसंतोत्सव की विशेषताओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का प्रयास है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

