नव नियुक्त राज्यपाल 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ

WhatsApp Channel Join Now
नव नियुक्त राज्यपाल 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ


देहरादून, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं।

जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए और उनके आगमन, आवागमन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए लाइजन अधिकारियों की तैनाती की जाए।

जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, प्रमुख मार्गों पर आवश्यक प्रबंध करने और जरूरत के अनुसार वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समारोह को निर्विघ्न और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने को कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।______________

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762736 Articles

Share this story