राज्यपाल से नौसेना के वाइस चीफ अजय कोचर ने की मुलाकात
Aug 12, 2026, 21:34 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 12 अगस्त (हि.स.)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल अजय कोचर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राष्ट्रीय एवं सामरिक महत्व के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से बदलते सुरक्षा परिदृश्य और भारत के समुद्री हितों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर सार्थक एवं विचारपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

