विकसित भारत-2047 के निर्माण का दिलाया सामूहिक संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
विकसित भारत-2047 के निर्माण का दिलाया सामूहिक संकल्प


विकसित भारत-2047 के निर्माण का दिलाया सामूहिक संकल्प


विकसित भारत-2047 के निर्माण का दिलाया सामूहिक संकल्प


नई टिहरी, 07 अक्टूबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज मैदान बौराड़ी में सेवा ज्योति यात्रा व विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों के विकसित भारत-2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने भारत माता, पीएम मोदी की आकृति की रंगोली बनाई।

बुधवार को कार्यक्रम का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित, राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, धनोल्टी प्रीतम पंवार, घनसाली शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने शुभारंभ किया।

पीएम मोदी के संबोधन का उपस्थित जनों ने लाइव सुना। कैबिनेट मंत्री उनियाल ने कहा कि विकसित भारत के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण के आंदोलन पर कहा कि लोग जागरूक हो रहे हैं। कहा जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को प्रयास जारी हैं।

एमबीबीएस एडमिशन में प्रमाणपत्र घोटाले पर कहा कि उनके सज्ञान में आते ही सरकार ने कड़ी कार्रवाई की हैं इसके बाद मंत्री उनियाल सहित अन्य अतिथियों ने सेवा ज्योति प्रज्वलित करयात्रा का शुभारंभ किया गया। मशाल के साथ निकली रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस मौके पर दायित्वधारी सोना सजवाण, जोत सिंह बिष्ट, संजय नेगी, खेम सिंह चौहान, गीता रावत, विनोद सुयाल, एससी आयोग सदस्य सुनीता देवी, पूर्व मंत्री दिनेश धनै, पूर्व विधायक विजय पंवार, धन सिंह नेगी, भाजपा जिला प्रभारी अनिल गोयल, राजेश्वर पैन्यूली, पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, आनंद बिष्ट, गोविंद राणा, रोशन रांगड़, प्रमुख राजेश नौटियाल, सुमन सजवाण, सुरेंद्र भंडारी मौजूद रहे।

कनस्तर बजाकर किया मंत्री का विरोध

नई टिहरी। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनरत लोगों ने बुधवार को यहां जिला मुख्यालय के पीआईसी मैदान में सेवा संकल्प यात्रा के लिए पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल सहित सभी विधायकों का कनस्तर बजाकर विरोध किया। उन्होंने मंत्री उनियाल, विधायक किशोर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलनकारी व कांग्रेस नेता राकेश राणा, देवेंद्र नौडियाल, लखवीर चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की हठधर्मिता के कारण टिहरी में मेडिकल कॉलेज अधर में लटका हुआ है। सभा स्थल से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया।

इसके बाद पुलिस उन्हें पुलिस लाइन चंबा ले गई। आंदोलन कार्यों की मांग है कि नई टिहरी में सीएम घोषणा के अनुरूप जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाए। इस मौके पर कांग्रेस के मुशर्रफ अली, नवीन सेमवाल, राहुल बुटोला, वीरेंद्र प्रसाद मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story