कमांद महाविद्यालय के 12 छात्राओं का छात्रवृत्ति के लिए चयन

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 23 अगस्त (हि.स.)। थाैलधार ब्लाॅक के राजकीय महाविद्यालय कमांद की 12 छात्राओं को शैक्षिक सत्र 2025-26 में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति मिली है। आर्थिक रूप से कमजोर होनहार विद्यार्थियों को फाउंडेशन उच्च शिक्षा के लिए प्रति विद्यार्थी 30 हजार रूपये की छात्रवृत्ति देता है।

छात्रवृत्ति प्राप्त होने से चयनित छात्राओं को अपनी शिक्षा से संबंधित आवश्यक खर्चों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गौरी सेवक ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को बधाई दी है। कहा कि ऐसी छात्रवृत्तियां विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं।

छात्राओं से इस अवसर का सदुपयोग करते हुए अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत का आह्वान किया है। साथ छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए कार्यक्रम संयोजक डॉ. बीना रानी की भी सराहना की। उन्होंने अन्य छात्राओं से भी प्रेरणा लेने और मन लगाकर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अध्ययन करने की अपील की है।

बता दें की कमांद महाविद्यालय में फिलवक्त कुछ ही विषयाें में बीए की कक्षाएं संचालित हाे रही हैं। स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधि यहां बीएससी और बीकाॅम सहित पीजी की कक्षाएं संचालित करने की मांग करते आ रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story