जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

WhatsApp Channel Join Now
जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी नवाचार को मिलेगा बढ़ावा


पौड़ी गढ़वाल, 10 अक्टूबर (हि.स.)।गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय तकनीकी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और व्यावहारिक तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना है।

पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और पौधे को जल अर्पित कर किया गया। इस दौरान संस्थान की टी-शर्ट और वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। साथ ही प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित कर तकनीकी गतिविधियों और अवसरों की जानकारी दी गई।

10 अक्टूबर को चित्रात्मक अभिकल्पना प्रदर्शन, पोस्टर निर्माण और उन्नत भारत अभियान के सहयोग से सामाजिक समस्याओं के समाधान पर आधारित कार्यक्रम होगा। वहीं, 11 अक्टूबर को कंप्यूटर दृष्टि तकनीक और सटीकता आधारित दौड़ से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story