मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर मंत्री मदन कौशिक ने किया गंगा पूजन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर मंत्री मदन कौशिक ने किया गंगा पूजन


हरिद्वार, 16 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने महाराजा अग्रसेन घाट पर मां गंगा का पूजन और दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है और विकास कार्यों को नई गति मिली है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की भी कामना की।

कार्यक्रम में मेयर किरन जैसल, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, तरुण नय्यर, राजकुमार अरोड़ा, दीपांशु विद्यार्थी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story