पोक्सो एक्ट में आठ माह से फरार हरियाणा से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पोक्सो एक्ट में आठ माह से फरार हरियाणा से गिरफ्तार


हरिद्वार, 05 नवंबर (हि.स.)। ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार आरोपितों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली कलियर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में करीब आठ माह से फरार चल रहे वारंटी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने हरियाणा पहुंचकर दबिश दी।

एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कलियर पुलिस न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर आरोपित शहनबाज तोमर की तलाश कर रही थी। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने चार नवंबर 2026 को हरियाणा में दबिश देकर वारंटी शहनबाज तोमर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहनबाज तोमर पुत्र इस्लाम निवासी हथछोया, थाना झिंझाना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774256 Articles

Share this story