एप्रो ग्लोबल कंपनी को जमीन दिलाने के नाम पर 7.20 करोड़ की ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
एप्रो ग्लोबल कंपनी को जमीन दिलाने के नाम पर 7.20 करोड़ की ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 21 नवंबर (हि.स.)। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एप्रो ग्लोबल कंपनी को मुजफ्फरनगर में प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के नाम पर 7 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, वादिया अभिलाषा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एप्रो ग्लोबल कंपनी का प्लांट स्थापित कराने के लिए मुजफ्फरनगर में जमीन दिलाने के नाम पर आरोपितों ने उनसे 7.20 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्राप्त की। इसके बाद आरोपितों ने न तो जमीन उपलब्ध कराई और न ही धनराशि वापस की। इस तरह धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली गई।

शिकायत के आधार पर मंगलौर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर ने पुलिस टीम गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने 21 नवंबर को कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कामिल हसन पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम खुड्डा और तिलकराम उर्फ तेल्लूराम पुत्र स्व. रुमाल सिंह निवासी ग्राम तेजलहेड़ा, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उनका चालान कर दिया है। वहीं, प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपितों की भूमिका की जांच कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780857 Articles

Share this story