हल्द्वानी रोड पर बेलुवाखान के समीप जंगल में लगी आग, अग्निशमन कर्मियों ने बुझाई
Apr 25, 2026, 18:25 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नैनीताल, 25 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर बेलुवाखान क्षेत्र में सड़क के किनारे के जंगल में शनिवार सुबह आग लग गयी। प्रातः 09.33 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर जनपद मुख्यालय से अग्निशमन बल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए और वहां तेजी से फैल रही आग को मोटर फायर इंजन के माध्यम से पंपिंग कर नियंत्रित किया तथा वन कर्मियों के सहयोग से आग को अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोक दिया।
कार्रवाई में एलएफएम प्रकाश कांडपाल, चालक जयप्रकाश तथा फायरमैन रमेश चंद, किशोर सिंह और नीरज कुमार शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

