खाद्य सुरक्षा विभाग ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बैठक में दी फ़ूड सेफ्टी के नए नियमों की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
खाद्य सुरक्षा विभाग ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बैठक में दी फ़ूड सेफ्टी के नए नियमों की जानकारी


हरिद्वार, 26 जून (हि.स.)। खाद्य सुरक्षा को लेकर 1 अप्रैल 2026 से बदले गए नियमों की जानकारी देने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग और हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की पहल पर संयुक्त रूप से एक बैठक का आयोजन किया गया।

मध्य हरिद्वार स्थित एक निजी संस्थान में हुई बैठक में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, फूड ऑफिसर पवन, कोऑर्डिनेटर आशीष भार्गव ने परिवर्तित खाद्य सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।। बैठक में डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया ने कहा की खाद्य सामग्री के वितरकों के सामने बहुत सारी समस्याएं आती हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग तथा प्रशासन को इस संदर्भ में सामंजस्य बैठा कर समस्याओं को दूर करना चाहिए। इस मौके पर डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं का भी अधिकारियों ने समाधान किया।

बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, संदीप वैष्णव महामंत्री, सुनील अरोड़ा कोषाध्यक्ष, अवितेश गुप्ता, तरुण भाटिया, अतुल गोयल, संजय बजाज, दीपांकर चक्रपाणि, शलभ गोयल सहित संगठन के संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story