पहली सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं ने मचाई धूम

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 16 जून (हि.स.)। जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के नाम रही जिसमें प्राइमरी, जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

प्राइमरी वर्ग में किसी भी प्रांत के लोक नृत्य के अंतर्गत कुल छः शिक्षण संस्थाओं की प्रतिभागिता रही जिसमें पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय पौड़ी ने राजस्थानी लोकनृत्य चाँद सरी सो मुखड़ों झूमर की बेहतरीन प्रस्तुति दी। ब्राइट स्टार ने हरियाणवी लोक नृत्य मै तेरे लाड़े लगीया, बी आर एम एस राजस्थानी देखो ढोल नगाड़े , सरस्वती शिशु मंदिर ने राजस्थानी चौमासो लागो रे, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 ने राजस्थानी लोकनृत्य बालम पधारों माहरे देश और हिल इंटरनेशनल ने राजस्थानी लोकनृत्य होलिया में उड़े रे गुलाल की शानदार प्रस्तुतियां दी।

जूनियर वर्ग में प्रॉप डांस के अंतर्गत आठ टीमों की प्रतिभागिता रही जिसमें बी आर एम एस ने पांडव वार्ता जागर, पी एम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी ने राजस्थानी पीतल की मोरी गागरी, ब्राइट स्टार ढोल बाजे, हिल इंटरनेशनल आई पंचमी माउ की, डी ए वी इंटर कॉलेज , आदर्श मॉडल स्कूल प्रेमनगर, सरस्वती विद्या मंदिर विकास मार्ग की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा।

सीनियर वर्ग में उत्तराखंड के लोक नृत्य के अंतर्गत नौ टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें सेंट थॉमस स्कूल ने सब्से मेरा मोतिया बल्दा की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। राजकीय इंटर कालेज पौड़ी (बालक) ने रेमासी को फूल, पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय पौड़ी ने मेरी गाजणा, बी आर मॉडर्न छौलिया नृत्य रानी रुमल मा, डी ए वी नंदा राजजात, विद्या मंदिर तिमली

धनुली तीले धारू बोला, पी, श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी पांडव नृत्य, मैसमोर इंटर कॉलेज पांडवों द्वारा शिव स्तुति और हिल्स इंटरनेशनल ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

निर्णायक मंडल में डा कुसुम भट्ट, प्रमेंद्र नेगी और प्रशांत गागोडीया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव को अगले वर्ष से राजकीय उत्सव के रूप मे मनाए जाने की माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आयोजन के सफल तरीके से संयोजन के लिए पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी की सराहना की।

पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने उपस्थित दर्शकों, अभिभावकों और छात्र छात्राओं का आयोजन को सफल बनाने में किये जा रहे योगदान के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। संचालन वीरेंद्र खंकरियाल और प्रवीण नेगी ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, सांस्कृतिक संयोजक मनोज रावत अंजुल, सदस्य सांस्कृतिक समिति सुदर्शन बिष्ट, सभासद सूरज बिष्ट, अरविंद रावत, बृजमोहन, प्रदीप असवाल, युद्धवीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story