फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला वांछित बदमाश तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला वांछित बदमाश तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार


हरिद्वार, 21 जून (हि. स.)। हत्या के प्रयास और फायरिंग के एक मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को गंगनहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 11 जून को दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ युवकों ने एक युवक और उसके साथियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी तथा उन्हें धमकी देकर फरार हो गए थे। मामले में कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नईम उर्फ लक्खा को पाडली गुर्जर मार्ग स्थित एक मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मामले में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।पुलिस ने आरोपित का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story