फायरिंग मामले में 'बाज इन हरिद्वार' गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फायरिंग मामले में 'बाज इन हरिद्वार' गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार


हरिद्वार, 23 जून (हि.स.)। पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल 'बाज इन हरिद्वार'गैंग के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल 2026 की रात कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पहले ही गैंग के तीन आरोपितों और दो नाबालिगों को अवैध तमंचों और चाकुओं के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

घटना के बाद से फरार चल रहे नितिश (23) पुत्र प्रदीप,निवासी ग्राम गंगनोली, थाना लक्सर को पुलिस ने सेक्टर-1 गांधी पार्क के पास भगत सिंह चौक से गिरफ्तार किया। आरोपित थाना सिडकुल का पांच हजार रुपये का इनामी अपराधी भी था।

पुलिस ने आरोपित को मुकदमे में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है और उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पूर्व में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story