हरिद्वार में आईबी अधिकारी पर उनके ही चालक ने चलाई गोली,मचा हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now
हरिद्वार में आईबी अधिकारी पर उनके ही चालक ने चलाई गोली,मचा हड़कंप


हरिद्वार, 21 नवंबर (हि.स.)। धर्मनगरी में शनिवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख सीपी नौटियाल को उनके ही चालक ने गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीपी नौटियाल और उनके चालक विनोद नेगी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और चालक ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से सीपी नौटियाल घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें हरिद्वार के बंगाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई है। बेहतर उपचार और विस्तृत चिकित्सकीय जांच के लिए उन्हें एम्स रेफर किए जाने की जानकारी है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल विवाद के कारणों और गोली चलाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस की आधिकारिक जांच और बयान के बाद ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780857 Articles

Share this story