कॉटन फैक्टरी में लगी भीषण आग, काफी नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
कॉटन फैक्टरी में लगी भीषण आग, काफी नुकसान


कॉटन फैक्टरी में लगी भीषण आग, काफी नुकसान


हरिद्वार, 04 मार्च (हि.स.)। थाना बहादराबाद क्षेत्र के शांतरशाह स्थित वर्धमान इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिक्योर सर्जिकल कॉटन प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग से काफी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे एक राहगीर ने काॅटन फैक्टरी से धुआं उठता देखा ताे उसने तत्काल फायर विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहादराबाद फायर यूनिट ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम

शुरू किया। आग की विकरालता को देखते हुए मायापुर फायर स्टेशन से भी दो अतिरिक्त फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंच गई। कॉटन (रुई) से संबंधित फैक्टरी हाेने से आग तेजी से फैल गई। करीब कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। राहत की बात यह रही कि होली पर्व के चलते फैक्टरी में कर्मचारियों की छुट्टी थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग से लाखाें रुपये का नुकसान हाेने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में फैक्टरी परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग और पुलिस नुकसान का आकलन करने के साथ ही आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story