जनगणना-2027 होगी पूरी तरह डिजिटल, हरिद्वार में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

WhatsApp Channel Join Now
जनगणना-2027 होगी पूरी तरह डिजिटल, हरिद्वार में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू


हरिद्वार, 13 अक्टूबर (हि.स.)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जनपद के सभी फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद ये ट्रेनर्स जनगणना कार्य में नियुक्त होने वाले पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशिक्षण देंगे।

जनगणना-2027 कई मायनों में खास होगी। पहली बार पूरी जनगणना प्रक्रिया शत-प्रतिशत डिजिटल माध्यम से संपन्न कराए जाने की तैयारी है।

प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आंकड़ों का संकलन करेंगे। वहीं, जनगणना के संचालन, पर्यवेक्षण और प्रबंधन के लिए जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (ब्डडै पोर्टल) का इस्तेमाल किया जाएगा। यह पोर्टल पूरी प्रक्रिया की निगरानी और प्रबंधन में अहम भूमिका निभाएगा।

नवंबर से जनसंख्या गणना शुरू करने का प्रस्ताव

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य नवंबर 2026 से शुरू करने का प्रस्ताव है। इसके सफल संचालन में जमीनी स्तर पर चार्ज अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। डिजिटल प्रणाली से आंकड़ों के संकलन में तेजी आने के साथ उनकी गुणवत्ता और सटीकता में सुधार होने की उम्मीद है। इससे जनगणना प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में भी मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायतीराज अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर मौ. मुस्तफा खान, अपर सांख्यिकी अधिकारी एवं जनगणना प्रभारी उत्तम सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी मीना नेगी तथा जनगणना कार्य निदेशालय, देहरादून के सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-द्वितीय अमीर आलम, नीरज कुमार और शिवम कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story