रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा चंद्रग्रहण और भद्रा का प्रभाव

WhatsApp Channel Join Now
रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा चंद्रग्रहण और भद्रा का प्रभाव


नैनीताल, 26 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन पर्व को लेकर चंद्रग्रहण और भद्रा के संबंध में लोगों के बीच बनी संशय की स्थिति को नैनीताल के समीप गेठिया निवासी आचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि 28 अगस्त को पड़ने वाला आंशिक चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।

आचार्य जोशी ने बताया कि चंद्रग्रहण का रक्षाबंधन पर्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और लोग बिना किसी संकोच के रक्षाबंधन मना सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन भद्रा नहीं रहेगी। उनके अनुसार राहुकाल को छोड़कर पूरे दिन राखी बांधी जा सकती है।

उन्होंने बताया कि प्रातः 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने और नई जनेऊ धारण करने का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। वहीं प्रातः 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस अवधि में रक्षा सूत्र बांधने अथवा अन्य शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story