त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, ज्वालापुर में किया पैदल निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, ज्वालापुर में किया पैदल निरीक्षण


हरिद्वार, 02 नवंबर (हि.स.)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा व सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने पुलिस बल के साथ ज्वालापुर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी ने बाजार क्षेत्र में व्यापारियों को दुकानों के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए। वहीं, पटाखा कारोबारियों को प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें संचालित करने की हिदायत दी गई, ताकि बाजार में आवागमन बाधित न हो और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

भ्रमण के दौरान ज्वालापुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक, रेल बाजार चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर अतिक्रमण करने या तय स्थान के अलावा अन्य जगह पटाखों की दुकान लगाने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस-प्रशासन ने व्यापारियों और आमजन से त्योहारों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग की अपील की। साथ ही नियमों का पालन करने और आमजन की सुविधा का ध्यान रखने की हिदायत दी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770900 Articles

Share this story