साठ लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
साठ लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार


हल्द्वानी , 26 मार्च (हि.स.)। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान हल्द्वानी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

25 मार्च को बेलबाबा क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को एक महिला संदिग्ध लगी। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 203 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60.90 लाख रुपये बताई जा रही है।महिला की पहचान कनिका (40 वर्ष), निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम ने अहम भूमिका निभाई। इस सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये का इनाम देकर उन्हें सम्मानित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story