केदारनाथ यात्रा : घोड़े से गिरकर महिला यात्री घायल

WhatsApp Channel Join Now
केदारनाथ यात्रा : घोड़े से गिरकर महिला यात्री घायल


रुद्रप्रयाग, 27 जून (हि. स.)। केदारनाथ धाम से लौटते समय घोड़े से गिरकर घायल हुई हरियाणा की एक महिला तीर्थयात्री का शनिवार को एसडीआरएफ और वाईएमएफ की संयुक्त टीम ने सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचाया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट से सूचना मिली कि केदारनाथ से गौरीकुंड लौटते समय 'छोड़ी' नामक स्थान पर 44 वर्षीय महिला यात्री घोड़े से गिरकर घायल हो गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और वाईएमएफ की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। टीम ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद सुरक्षित गौरीकुंड बाजार पहुंचाया। घायल महिला की पहचान हरियाणा निवासी सुलेखा (44) के रूप में हुई है। वह केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने और घोड़ा-खच्चर से यात्रा करते समय निर्धारित सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story