फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज


हरिद्वार, 26 जुलाई (हि.स.)। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की शिकायत पर कोर्ट ने ज्वालापुर कोतवाली को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के गांव गाजीवाली निवासी महिला प्रमिला राठी ने अपने सौतेले पुत्र और एक अन्य व्यक्ति पर मृतक पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला के सौतेले पुत्र राहुल राठी ने अपने रिश्तेदार रविंद्र सिंह के साथ षड्यंत्र के तहत मृतक पति का गलत पते पर निधन दर्शाया, और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया।

इस मामले में पीड़िता प्रमिला राठी पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह राठी की शिकायत के आधार पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story