डोभाल पर टिप्पणी के विरोध में उत्तराखंड में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
डोभाल पर टिप्पणी के विरोध में उत्तराखंड में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदर्शन


राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदर्शन

देहरादून, 15 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के पुतले फूंके।

प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सेवानिवृत्त कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी ने कहा कि डोभाल पर की गई टिप्पणी केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे उत्तराखंड के सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि डोभाल ने अपना जीवन देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए समर्पित किया है।

भंडारी ने कांग्रेस से राष्ट्रीय सुरक्षा, सेना और देश के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर जिम्मेदार संवाद बनाए रखने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इन विषयों पर राजनीतिक बयानबाजी कर रही है।

भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने कहा कि वह इस मुद्दे को जनता के बीच उठाएगा। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने दावा किया कि प्रदेश के सैनिक परिवार वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया देंगे। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न जिला मुख्यालयों और मंडलों में पूर्व सैनिक, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761595 Articles

Share this story