पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बयान से मचा बवाल

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बयान से मचा बवाल


हरिद्वार, 21 अगस्त (हि.स.)। लक्सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में दिए एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र की जनता को गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयासों का जिक्र किया।इसी दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि यदि उनके प्रयासों से साफ पानी मिलने के बावजूद क्षेत्र की जनता उन्हें वोट नहीं देती है, तो उनके पेट फटेंगे और कीड़े पड़ेंगे। उनके इस बयान का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपने आवास पर आयोजित जन्मदिन समारोह में संजय गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जनता के लिए बेहतर कार्य किए हैं और उनके प्रयासों से लोग स्वच्छ पानी पी रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर वोट से जोड़ते हुए कहा कि यदि साफ पानी पीने के बाद भी उन्हें वोट नहीं दिया गया तो लोगों के पेट में कीड़े पड़ेंगे।

पूर्व विधायक के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर भी बयान को लेकर बहस छिड़ गई है। अब देखना होगा कि इस बयान पर भाजपा या अन्य राजनीतिक दलों की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story